ERAKSHA
ONLINE SAFETY(ERAKSHA)
“ऑनलाइन सुरक्षा (ईरक्षा) डिजिटल हमलों से
सिस्टम, नेटवर्क और
प्रोग्राम की रक्षा करने का अभ्यास है। ये हमले आमतौर पर संवेदनशील जानकारी तक
पहुँचने, बदलने या नष्ट करने
के उद्देश्य से होते हैं; यूजर्स से पैसा निकालना; या सामान्य व्यावसायिक
प्रक्रियाओं को बाधित करना।“
इंटरनेट जिसके कारण हमारा काम आसान
होता जा रहा है साथ में हमे इस पर ज्यादा से ज्यादा सिखने का मौका भी मिलता है
लेकिन जितना ज्यादा इसका विस्तार होता जा रहा है उतना ही खतरा भी बना रहता है जैसे
पासवर्ड हैक हो जाना , अकाउंट
का गलत Use करना
आदि दिक्कते आज के समय में आम हो गयी है , बड़ी बड़ी संस्थाएं साथ ही
बड़े बड़े लोगो का Account हैक हो जाता है
खुछ सावधानियाँ रख कर अकाउंट को हैक होने से
बचाया जा सकता है तथा हम सुरक्षित तरीके से
इंटरनेट का प्रयोग कर सकते है
जिससे हम अपने Account को Safe रख सकते है।
ONLINE SAFETY के तरीको को जानने से पहले हमें यह जान लेना चाहिए की साइबर
हमले अर्थात ऑनलाइन धोखा किस किस प्रकार से किया जाता है I
साइबर
हमलों के प्रकार:-
बदलती तकनीकी की वजह से हमारी सुरक्षा और थ्रेट इंटेलिजेंस
हमारे लिए काफी चुनौती भरा काम हो गया है। हालांकि साइबर धमकियों से बचने के लिए
हमें हमारी जानकारी को सुरक्षित रखना काफी जरूरी है।
·
रेनसमवेएर (ransomware)– यह एक तरह का वाइरस होता है जो की अपराधी द्वारा लोगों के
कम्प्युटर और सिस्टमों में हमला करने के लिए काम में आता है। यह कम्प्युटर में पड़ी
फाइलो को काफी नुकसान पहूँचाता है।
·
मालवेएर (malware)– यह कम्प्युटर की किसी फाइल या फिर प्रोग्राम को नुकसान
पहूँचाती है जैसे की कम्प्युटर वाइरस, वोर्म, ट्रोजन आदि।
·
सोश्ल इंजीनियरिंग (social engineering) – यह एक तरीके का हमला है जो
की मनुष्य के वार्तालाप पर निर्भर करता है। जिससे की बड़ी चालाकी से लोगों को जाल
में फसाया जा सके और उनसे उनके निजी डाटा, पासवर्ड आदि को निकलवाया जा सके।
·
फिशिंग (fishing)– यह एक तरह का फ़्रौड है जिसमे फ़्रौड वाले ईमेल लोगों को किए
जाते हैं जिससे की उन्हे यह लगे के ये मेल किसी अच्छी संस्था से आया है। इस तरह के
मेल का मकसद जरूरी डाटा को चुराना होता है जैसे की क्रेडिट कार्ड की जानकारी या
फिर लॉग इन जानकारी।
ऑनलाइन
सेफ्टी (ERAKSHA) के
तरीके :-
प्रत्येक व्यक्ति को को ऑनलाइन खतरों
को रोकने और कम करने में उनकी भूमिका के बारे में पता होना चाहिए, और विशेष तकनीकी साइबर सिक्युरिटी
कर्मचारियों को साइबर हमलों को कम करने और प्रतिक्रिया देने के लिए नवीनतम कौशल और
योग्यता के साथ पूरी तरह से तैयार रहने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ सामान्य एवं आसान विधियां
है जिससे आम व्यक्ति ऑनलाइन खतरे से बच सकता हैI
1.
Password सम्बंधित
सावधानियां -
सबसे
पहला काम और सबसे जरूरी होता है Internet Safety के नजरिये से Password का मजबूत होना क्योकि आप जब
किसी Social मीडिया साइट पर अपना Account Create करते हैं तो आपसे Password पूछा जाता है और आप पासवर्ड 12345 , admin@123या अपना मोबाइल नंबर 9414844922, या अपना नाम जैसे Rahul ऐसा करके पासवर्ड Create करते हैं जो की एक Internet
Safety के
नजरिये से बहुत ही कमजोर पासवर्ड है और आसानी से कोई पता कर सकता है। पासवर्ड में अंग्रेजी के बड़े तथा छोटे दोनों अक्षरों के
प्रयोग के साथ साथ प्रतिक चिन्ह का प्रयोग करना चाहिए जैसे Rajarani@9 सभी एकाउंट्स के लिए एक जैसा
पासवर्ड नहीं बनावेI
Two-factor authentication
का प्रयोग करना चाहिए
अथवा OTP का विकल्प का प्रयोग करना चाहिएI
पासववर्ड के लिए नोटिफिकेशन ON रखना चाहिए अथार्त जेसे ही आपका अकाउंट अनजान डिवाइस पर
खोला जाये तो उसकी सुचना आपको स्वत: ही
मोबाइल के माध्यम से मिल जाये I
अगर
आप बाहर Cafe में Net Banking आदि Use करते हैं या अपना Personal
Device Use करते
हैं तो आप हमेसा Virtual Keyboard का प्रयोग करें। Cafe के Computer में क्या है क्या नही है यह
पता करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि कई ऐसे सॉफ्टवेयर आते हैं जो की Keyboard में जो भी Type किया जाता है उसे Record करते हैं और आपको पता भी
नहीं चलता और बाद में Hacker उनका Use करके आपके Account को हानि पंहुचा सकते हैं तो
आप Cafe में Online Net banking करने से बचें और अगर करते भी
हैं तो आप अपना Password काम करने के बाद बदल लें। जहाँ तक हो सके आप ये देख ले की
को Keyword Record करने वाला Software तो नहीं है इसमें।
2. अपना Personal Account को निजी ही बनाये
Personal account यानि आपका वह Email Account जिससे आप अपना जरूरी
काम करते हैं जैसे Net banking , Online Shopping , Online
Recharge , आदि आप उसमे अन्य किसी दूसरी Site को Entry न दें इसका मतलब अगर
सीधे सीधे कहा जाये तो ऐसे Personal Email Account को किसी के साथ Share न करे किसी भी साइट पर
जाकर Subscribe न करें I जो लोग Net Banking , या Online
Internet पर
ज्यादा काम करते हैं उनके पास कई मैसेज आते हैं जैसे - 10 %
Discount on your Debit card , Register and get 100$ , Your Credit card is ready
Kindly Collect , Mr/Ms you earn 1000$ , आदि ऐसे मैसेज आपके Email ID पर आते रहते हैं आप कभी भी
इनको Open न कीजिये ये ऐसे मैसेज आपको Register करने के बहाने आपका पूरा Detail ले लेते हैं और आपका पैसा भी
निकाल लेते हैं और Account में सब बदल देते हैं। इनसे बचने का सबसे बढ़िया तरीका है
इनको Remove या Delete कर दें और Unsubscribe कर दें ताकि ये दुबारा आपको
न मिलें।
3. Mobile/Email Notification
On रखे-
आप जब भी अपने Credit/Debit
कार्ड
से पैसे निकालते हैं या आपके Account में पैसा आता है तो आपके
मोबाइल पर मैसेज आता है आपको यह सुबिधा इसलिए दी गयी है ताकि आपके अकाउंट का कोई
गलत फायदा न उठा सके वैसे है Net banking में भी एक OTP का ऑप्शन होता है यानि One Time
Password या
आप कोई app Use करते हैं जैसे Paytm ,Phonepe,google pay,
Freecharge आदि
तो उसमें पैसे लेने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जाता है जिसे Enter करने के बाद ही आप पैसे ले
सकते हैं तो हमेसा अपने Mobile और Email को सही रखे ताकि कभी भी गलत प्रयोग पर आपको पता चल सके। तो आप अपने मोबाइल नंबर को
बैंक में जरूर Register करवाएं ताकि गलत काम की जानकारी आपको तुरन्त मिल जाये।
4. Computer से Browsing History मिटायें-
अगर आप किसी Cafe में अपन Online कार्य जैसे Internet
Banking , Online Payment या और भी कोई जरूरी काम करते हैं तो काम पूरा होने के बाद ID Logout
तो
जरूर करते होगें लेकिन एक बात पर आप ध्यान नहीं देते होंगे की आप जो भी काम कर रहे
हैं सब Computer Browser में Save होता है। तो इसके लिए आप Browsing
History और
Chase को Clear करना ना भूले क्योंकि हैकर Chase की मदद से आपका अकाउंट हैक
कर सकता है।
Privet Browsing या Incognito Browsing का ऑप्शन चुनें I इस ऑप्शन पर Browsing करने से History आदि Save नहीं होती है Browser में जिससे आपका Account Safe रहता है। ऑटो फील् का प्रयोग नहीं करे।
Privet Browsing या Incognito Browsing का ऑप्शन चुनें I इस ऑप्शन पर Browsing करने से History आदि Save नहीं होती है Browser में जिससे आपका Account Safe रहता है। ऑटो फील् का प्रयोग नहीं करे।
5.
Antivirus रखें
अपने Device में-
आप अपना ऑनलाइन Work मोबाइल से या Computer लैपटॉप से करते हैं तो आपको
एक अच्छा Antivirus अपने डिवाइस में रखना चाहिए जो हमे यह दिखाता है कि क्या Safe है क्या नही और Virus के Attack को रोकता है। एंटीवायरस हमारे कंप्यूटर
और मोबाइल को हैक होने से रोकता है। अगर आप Online
Banking , Online Payment जैसे काम करते हैं तो आप Internet
Security जैसे
Antivirus Use कर सकते हैं
आप कभी भी Free Antivirus Software का Use न करें अपने डिवाइस में
हमेसा Paid Antivirus ही Use करें।
6.
MOBILE SAFETY:-
मोबाइल
में एप्प सोच समझ कर इंस्टाल करना चाहिए जिस एप्प की आवश्यकता
है उसे ही इंस्टाल करे तथा आवश्यक रूप से डिवाइस को असेस करने की अनुमति
नहीं देवे यदि गलती से परमिशन आप ने दे दी है तो उसे बंद कर देवे म इसके साथ साथ
यह भी ध्यान रखे की आपके डिवाइस का लोकेशन अनावश्यक रूप से ऑन नहीं हो I
7.SOCIAL
MEDIA SAFETY :-
अपनी निजी जानकारी सोशल
मीडिया पर या इसकी सहायता से साझा नहीं करे जिसे आप नहीं जानते है उसे सोशल मीडिया
पर फ्रेंड नहीं बनावे तथा सोशल मीडिया पर अपना फोन नंबर शेयर नहीं करना चाहिए
उपरोक्त सामान्य विधियां ERAKSHA के लिए कारगर सिद्ध होगी तथा इसकी सहायता से इन्टरनेट यूजर्स को ऑनलाइन सेफ्टी प्रदान
की जा सकती है
निष्कर्ष :- ERAKSHA (ऑनलाइन सेफ्टी) का तात्पर्य केवल सजग
एवम सावधानी ही है I
Comments