शिक्षकों की छवि में गिरावट सरकार भी जिम्मेदार: सिंह Dainikbhaskar.comNov 3, 2014, 04:50:04 AM ISTराजस्थानशिक्षक संघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक सिंह का कहना है कि यह सही है कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की छवि में निरंतर गिरावट आई है, लेकिन इसके लिए शिक्षक ही नहीं सरकारें ज्यादा उत्तरदायी हैं। वर्तमान की शिक्षा स्थिति राज्य सरकार के तुगलकी निर्णयों के प्रभाव का कारण है। वे रविवार को सूचना केंद्र के पास एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में अपनी बात कह रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्र के बीच बिना किसी नीति के स्थानांतरण, बिना स्पष्ट योजना के स्कूलों का एकीकरण, मिड डे मील, बीएलओ, सरकार आपके द्वार आदि कार्यक्रमों के कारण शिक्षक को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। शिक्षा एवं शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर 7 8 नवंबर को प्रांतीय शिक्षक सम्मेलन में चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जो राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। स्थानांतरण के लिए स्थाई नीति बनाने की जरूरत है। ऐसा नहीं होने के कारण शिक्षक को तनाव से गुजरना पड़ता है। जिसका असर काम पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि गैर शैक्षणिक कार्य श...