Attention's Govt employees

सरकारी ‘लाट साहबों’ पर भी अब पड़ेगी ‘लात’एक बार सरकारी नौकरी मिल गई तो पूरी जिंदगी का बीमा हो गया। अगर आप अब भी ऐसा सोचते हैं तो अपनी सोच बदल दीजिए। केंद्र सरकार अब ऐसा सिस्टम शुरू करने जा रही है, जिसमें कामचोर और ठीक से काम न करने वाले कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकेगा।अभी बड़े अफसरों पर फोकससरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने एक नोटिस जारी किया है, जिसके मुताबिक अब बड़े अफसरों की परफॉर्मेंस रिव्यू हुआ करेगी।35 साल की नौकरी या 50 साल उम्र के बाद अफसरों की समीक्षा होगी। अगर उनके काम में कमी पाई गई तो प्रमोशन नहीं मिलेगी।अगर काम औसत से भी खराब पाया गया तो नौकरी से बाहर भी निकाला जा सकेगा।इसके लिए प्राइवेट कंपनियों की तर्ज पर हर साल एनुअल परफॉर्मेंस अप्रेजल होगा।इस टेस्ट में पास न होने पर कंपल्सरी रिटायरमेंट दिया जा सकेगा। इसके लिए सरकार सिर्फ 3 महीने का नोटिस देगी।कंपल्सरी रिटायरमेंट वॉलेंटरी रिटायरमेंट से अलग होता है।14 सितंबर को जारी हुआ ये नोटिस सभी मंत्रालयों को भेजा गयाहै।कानून में है नौकरी से निकालने का इंतजामदरअसल कामचोर सरकारी अफसरों को नौकरी से निकालने का पहले सेकानून में इंतजाम है। इसके लिए मूल नियम FR 56 (J) को लागू माना जाएगा। इस कानून के तहत सरकार ए और बी ग्रेड के अधिकारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर निकाल सकती है। नियमों के तहत सी ग्रेड के कर्मचारी को भी 55 साल की उम्र केबाद निकाला जा सकता है, लेकिन इसके लिए भ्रष्टाचार या खराब काम का आधार ही दिया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog